Oppo Reno 12F का हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च

नई दिल्ली। जून में ओप्पो ने चाइनीज मार्केट में OPPO Reno 12F 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कुछ महीने बाद ओप्पो इस फोन का एक स्पेशल एडिशन लेकर आया है। कंपनी ने Reno 12F के हैरी पॉटर एडिशन को लॉन्च किया है। यह नए कलर ऑप्शन और कस्टम एक्सेसरीज के साथ आया है। हालांकि इसमें खूबियां स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही रखी गई हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
हैरी पॉटर एडिशन प्राइस

ओप्पो रेनो 12F हैरी पॉटर एडिशन की कीमत 1,599 Sol (लगभग 35,455 रुपये) है। इसकी तुलना में रेगुलर रेनो 12F काहिरा (मिस्र) में EGP 12,667 लगभग 21,664 रुपये में उपलब्ध है। दोनों में 12+256GB मेमोरी कॉन्फिगरेशन है।