यहां जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकलने वाली है बंपर भर्ती

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग फील्ड में जॉब ढूंढ रहे राजस्थान युवाओं के लिए अहम अपडेट है। राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस वैकेंसी के लिए अगले सप्ताह नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अध्यक्ष ने कहा है कि 25 नवंबर, 2024 तक अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 850 पदों पर भर्ती करने की तैयारी है।