नई दिल्ली। बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) की ओर से राज्य में आयुष डॉक्टर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी अभ्यर्थी मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 1 दिसंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से SHSB की ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 दिसंबर 2024 तय की गई है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से आयुष डॉक्टरों के 2619 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से आयुष डॉक्टर (आयुर्वेदिक) के 1411 पदों, आयुष डॉक्टर (होम्योपैथिक) के 706 और आयुष डॉक्टर (यूनानी) के 502 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार BAMS/ BHMS/ BUMS किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने अनिवार्य इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्राप्त किया हो और साथ ही अभ्यर्थी का बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद् बिहार पटना में रजिस्टर होना चाहिए।