Raha Kapoor की बर्थडे पार्टी में दादी-नानी की मौज!

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का 6 नवंबर को दूसरा जन्मदिन था। फैमिली के लिए ये वाकई में बहुत बड़ा दिन था। सुबह से ही राहा के लिए सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं आ रही थीं। दादी नीतू कपूर ने राहा की रणबीर और आलिया के साथ बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की थी।
सोनी राजदान ने शेयर की फोटो

फैमिली ने शाम को बर्थडे पार्टी रखी थी जिसकी थीम जंगल थी। इस पार्टी में केवल करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को बुलाया गया था। इस पार्टी की तस्वीरें राहा की नानी सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा राहा की मौसी पूजा भट्ट ने भी अंदर के डेकोरेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं।