महाराष्ट्र चुनाव- राहुल ने महाविकास अघाड़ी की 5 गारंटी दीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (6 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया। उन्होंने मुंबई में संविधान सम्मान सभा में महाविकास अघाड़ी की पांच गारंटी बताईं।

इसमें महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए, युवाओं के लिए हर महीने 4 हजार रुपए की मदद, किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्जा माफ करना शामिल है।

इससे पहले उन्होंने नागपुर में कहा कि देश में जाति जनगणना होगी और इससे दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का पता चलेगा।

उन्होंने कहा कि सभी को पता चल जाएगा कि उनके पास कितनी शक्ति है और हमारी भूमिका क्या है। हम 50% (आरक्षण सीमा) की दीवार भी तोड़ देंगे।

कांग्रेस महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। उसने 103 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है।