राजस्थान में जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। राजस्थान में युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेल प्रहरी भर्ती के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। वैकेंसी के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसी क्रम में आज, 24 दिसंबर, 2024 से इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan. gov.in/page?menuName=Home पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जेल प्रहरी के कुल 803 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है, जो कि 22 जनवरी, 2024 तक चलेगी। इस अवधि में कैंडिडेट्स को अप्लाई करना होगा। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर चयन होगा। लिखित परीक्षा 9, 10 और 12 अप्रैल, 2025 को होगी।