नई दिल्ली। इंजीनियरिंग फील्ड में नौकरी ढूंढ रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी सूचना के मुताबिक, इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 नवंबर, 2024 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/JEN2024_Advt.pdf पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले कैंडिडेट्स को rsmssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रोफाइल बनाना होगा। इसके बाद ही वे अप्लाई कर सकेंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कुल 111 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह इनमें, जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल सहित अन्य पदों पर की जाएंगी। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।