नई दिल्ली। Vivo ने ग्लोबल मार्केट में एक नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo Y19s वीवो Y18s के सक्सेसर के तौर पर आया है। इसे कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ लेकर आई है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500 mAh बैटरी और 6.68 इंच की डिस्प्ले जैसी खूबियां ऑफर की गई हैं। फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर रन करता है। इसमें स्क्वेयर शेप नोटिफिकेशन लाइट दी गई है, जो म्यूजिक प्लेबैक, नोटिफिकेशन और दूसरे अलर्ट के लिए अलग-अलग कलर में ब्लिंक करती है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं।
Vivo Y19s: प्राइस और स्टोरेज ऑप्शन
थाईलैंड में वीवो Y19s की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए THB 3,999 (लगभग 9,840 रुपये), 4GB/128GB मॉडल के लिए THB 4,399 (लगभग 10,830 रुपये) और 6GB/128GB वेरिएंट के लिए THB 4,999 (लगभग 12,300 रुपये) है। लेटेस्ट स्मार्टफोन थाईलैंड में वीवो ई-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे ग्लॉसी ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और पर्ल सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है।