नई दिल्ली। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 20.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश में इस बार ठंड में आने में काफी देर कर दी है, हालांकि कई इलाकों में ठंड की शुरुआत हो गई है। लेकिन अभी भी दिल्ली- NCR में ठंड नहीं पहुंच पाई है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से चारों तरफ धुंध छाई हुई है।
मौसम विभाग की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में अभी कुछ दिन और ठंड का इंतजार करना पड़ेगा। आज सुबह भी दिल्ली में धुंध की चादर बिछी दिखेगी।
उत्तर भारत में क्या है हाल?
दिल्ली में आज दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकलने के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है। IMD के अनुसार आज भी यूपी-बिहार के कई शहरों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।